खेत के पास नाले की स्लिप से टकरा कर गिरा युवक, दर्दनाक मौत।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खेत के पास नाले की स्लिप से टकरा कर गिरा युवक, दर्दनाक मौत।

Monday, June 29, 2026 | June 29, 2026 Last Updated 2026-06-29T15:09:20Z
    Share
खेत के पास नाले की स्लिप से टकरा कर गिरा युवक, दर्दनाक मौत।
संवाददाता विनय कुंअर अग्रवाल क़ी रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 

फतेहगंज पूर्वी । 
नगर के एक होटल के पास श्मशान घाट के रास्ते पर स्थित खेत में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान इमरान पुत्र बच्चन के रूप में हुई है। वह पेशे से पेंटर था और अविवाहित था। इमरान ने उक्त खेत बटाई पर ले रखा था।

परिजनों ने बताया कि इमरान अपने खेत पर आज सुबह छह बजे फसल देखने गया था। खेत के पास उसका संतुलन बिगड़ने से पास के नाले के ऊपर जा गिरा। गिरने के दौरान उसका सिर नाले के किनारे से टकरा गया, 

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजन इमरान को लेकर बरेली निजी अस्पताल गए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक इमरान स्थानीय लल्ला ट्रॉली वालों का चचेरा भाई बताया जा रहा है। परिजनों में हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है।
परिजनों ने इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close