नेशनल 24 अमित कुमारजोशी
मिलक। राष्ट्र सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आदेश शंखधार ने विधायक राजबाला सिंह को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि 12 जून, दिन शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मिलक के तीनबत्ती चौराहा पर एक स्मृति द्वार लगवाया गया है जो कि भगवान परशुराम की स्मृति में लगाया गया है, ठीक इसी प्रकार से एक और स्मृति द्वार मंडी समिति मिलक के गेट के पास भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई की स्मृति में लगाया गया है। उक्त दोनों
ही स्मृति द्वारों पर भगवान परशुराम व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई के नाम अत्याधिक छोटे शब्दों में लिखे गए हैं और विधायक का नाम अत्याधिक बड़े शब्दों में लिखा गया है जबकि यह दोनों ही स्मृति द्वार विधायक के “सौजन्य से” ही लगाए गए हैं तो ऐसे में स्वतः ही विधायक का नाम नीचे सौजन्य से के आगे लिखा जाना चाहिए था
और दोनों ही स्मृति द्वारों में भगवान परशुराम एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई के नाम बहुत बड़े शब्दों में लिखे जाने चाहिए थे, लेकिन विधायक के द्वारा ऐसा न करते हुए सिर्फ़ अपना नाम अत्याधिक बड़ा लिखवा कर स्पष्ट रूप से भगवान परशुराम एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई का घोर अपमान किया गया है। जिसे समाज का कोई भी व्यक्ति स्वीकार नहीं कर पा रहा है
और समाज में विधायक के प्रति नाराज़गी व रोष पनप रहा है। भेजे गए पत्र में विधायक से आग्रह किया गया है कि भगवान परशुराम एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई के नाम को बड़ा कराते हुए विधायक का नाम नीचे “सौजन्य से” में लिखवाने का कष्ट करें।