मानव सेवा के संकल्प के साथ 12 जुलाई को आयोजित होगा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मानव सेवा के संकल्प के साथ 12 जुलाई को आयोजित होगा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर

Wednesday, July 8, 2026 | July 08, 2026 Last Updated 2026-07-08T13:52:43Z
    Share
मानव सेवा के संकल्प के साथ 12 जुलाई को आयोजित होगा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर
-----------------------
  संवाददाता नेत्रपाल सिंह 
-‐---------------------

शिविर की तैयारियों को लेकर बीएमबीएल जैन7 वर्ल्ड स्कूल में हुई महत्वपूर्ण बैठक

बहजोई। मानवता एवं सेवा समर्पण के लिए समर्पित बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास द्वारा जनसेवा की अपनी सतत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार, 12 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल, ग्राम नाधौस, बहजोई, जनपद सम्भल में सिद्ध हॉस्पिटल, मुरादाबाद के सहयोग से निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

न्यास द्वारा समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर हजारों लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती रही हैं। इसी श्रृंखला में आयोजित होने वाले इस मेगा शिविर में सिद्ध हॉस्पिटल, मुरादाबाद की आधुनिक मेडिकल वैन भी उपलब्ध रहेगी, 

जिसमें एक्स-रे, लिपिड प्रोफाइल, तीन माह की औसत शुगर जाँच (HbA1c), ब्लड प्रेशर (BP), BMI सहित विभिन्न स्वास्थ्य जाँचें निःशुल्क की जाएँगी। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा।

शिविर को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के उद्देश्य से बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर के प्रचार-प्रसार, व्यवस्थाओं एवं संचालन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

न्यास के सचिव नमन जैन, शिविर संयोजक संभव जैन एवं एडवोकेट अमन जैन ने सिद्ध हॉस्पिटल के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं जाँच दल के समन्वय, अतिथियों के स्वागत, मरीजों के पंजीकरण, स्वास्थ्य जाँच रिपोर्ट तथा निःशुल्क दवा वितरण सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. पवन कुमार जैन ने कहा कि बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास की स्थापना मानवता की निस्वार्थ सेवा के उद्देश्य से की गई है। क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं उनको स्वस्थ रखने हेतु न्यास प्रयासरत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा, अनुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ कार्य करते हुए शिविर को जनहित का एक प्रेरणादायी आयोजन बनाने का आह्वान किया।

बैठक में उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा० विशेष गुप्ता, बीएमबीएल जैन वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव कुमार गुप्ता, उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार मेधावृत, राहुल वार्ष्णेय एडवोकेट, लव कुमार आर्य

, मनोज वार्ष्णेय, अतुल कुमार भोला, नागेश कुमार, कुशनंदन सिंह, नेत्रपाल सिंह, अक्षय राठौर सहित विद्यालय एवं न्यास के अन्य पदाधिकारियों के साथ-साथ समाज सेवा हर स्थान पर अपनी प्रमुख भूमिका में रहने वाले कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close