वर्दी को सलाम: होमगार्ड वीर सिंह सेवानिवृत्त, थाना मुजरिया में विदाई समारोह
सहसवान- मुजरिया-ग्राम बक्सर, थाना सहसवान निवासी होमगार्ड वीर सिंह को मंगलवार को थाना मुजरिया में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। लंबे सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए वीर सिंह के सम्मान में थाना परिसर में भावभीना समारोह हुआ।
प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा ने वीर सिंह को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, "वीर सिंह ने हर परिस्थिति में कर्तव्य को प्राथमिकता दी।
अपराध रोकथाम से लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में इनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता।" उप निरीक्षक अनिल कुमार और उप निरीक्षक अमित चौधरी ने भी उनके अनुशासन और समर्पण की तारीफ की। कंपनी कमांडर राजेंद्र सिंह,
पीसी जितेंद्र कुमार के साथ होमगार्ड अवधेश कुमार, कुरमन सिंह, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, कमल सिंह, राकेश सिंह, मनोज कुमार समेत तमाम साथी मौजूद रहे। सभी ने वीर सिंह के साथ ड्यूटी के दौरान बिताए पलों को याद किया और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।
विदाई पर वीर सिंह भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "वर्दी उतर रही है, लेकिन विभाग से मिला परिवार और सम्मान हमेशा साथ रहेगा। जब भी जरूरत पड़ी, मैं सेवा के लिए तैयार रहूंगा।
समारोह का समापन जलपान और ग्रुप फोटो के साथ हुआ। थाना स्टाफ ने वीर सिंह को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।