ब्रज क्षेत्र के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद जनपद में प्रथम बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
फतेहगंज पूर्वी/बरेली जनपद की सीमा पर स्थित नगर फतेहगंज पूर्वी में सभासद संजीव गुप्ता के प्रतिष्ठान पर लखनऊ से चलकर ब्रज क्षेत्र के प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन लाल लोधी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री सुभाषिनी जायसवाल के प्रथम बार फतेहगंजपूर्वी नगर की सीमा में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह
के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक साधारण सा कार्य करता देश का प्रथम प्रधान सेवक बन सकता है। क्योंकि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर पार्टी की सेवा करते हैं और उचित समय पर पार्टी नेतृत्व उन्हें सम्मानित करने का कार्य करता है जोरदार स्वागत समारोह से प्रसन्न होकर दोनों प्रदेश स्तरीय नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार
व्यक्त किया एवं सभी से अपील की 2027 के चुनाव में सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश में पुनः फिर से योगी आदित्यनाथ जी को फिर से मुख्यमंत्री बनायेंगे । स्वागत समारोह के इस अवसर पर नगर चैयरमेन संजय पाठक, डॉक्टर यशपाल सिंह रामू, व्यापारी नेता एवं भाजपा के वरिष्ठ पंकज अग्रवाल, राजू अग्रवाल ,सभासद संजीव गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा आंवला के जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय,
महेश राठौर प्रमोद राठौर , जिला कार्यकारिणी सदस्य पवन राज मिश्रा, वैभव पांडे उर्फ चीकू, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल के पुत्र ईशान ग्वाल , भाजपा नेता नवीन शर्मा, पुष्पेंद्र गुर्जर, भाजपा नेता जवाहरलाल, डॉ प्रमोद चक्रवर्ती, पुष्पेंद्र पाल, राहुल गुप्ता समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे।