पुलिस मुठभेड़ में दो गौकश अभियुक्त गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस मुठभेड़ में दो गौकश अभियुक्त गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Tuesday, June 23, 2026 | June 23, 2026 Last Updated 2026-06-24T02:48:12Z
    Share
पुलिस मुठभेड़ में दो गौकश अभियुक्त गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
रामपुर। थाना केमरी क्षेत्र में पुलिस और कथित गौकशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया था। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उनके पास से एक बाइक, तमंचा, कारतूस व पशु वध करने के उपकरण बरामद किए हैं।

जिले में गोकशी पर शिकंजा कसने के लगतार प्रयास किए जा

रहे हैं। इसके बाद भी गौकश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन बेसहारा घूमने वाले पशुओं को जंगल में ले जाकर उनका वध पर मीट बेंच रहे हैं। पिछले कुछ माह में लगातार पुलिस की गोकशों के साथ मुठभेड़ हो रही है। रविवार की रात फिर केमरी थाना क्षेत्र में पुलिस की गोकशों के साथ मुठभेड़ हो गई।

एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार थाना केमरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति पीलाखार नदी डैम

से जनूनागर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान डैम की ओर से लाल रंग की बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा करिज्मा मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस वाहन देखकर दोनों ने वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई।

पुलिस का दावा है कि घिरता देख दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में भूरा पुत्र अल्लन निवासी भैसोडी थाना मिलक के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरे आरोपी मुकीम पुत्र फईम निवासी भैसोडी थाना मिलक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल भूरा को उपचार के लिए सीएचसी बिलासपुर भेजा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना केमरी में संबंधित धाराओं एवं आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा गौकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। भूरा पर जनपद के विभिन्न थानों में 11 और मुकीम पर एक मामला दर्ज है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close