मुजरिया में अज्ञात हमलावर ने भाले से मारी 2 गायों की मौत, शव को नोच रहे कुत्ते-चील

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मुजरिया में अज्ञात हमलावर ने भाले से मारी 2 गायों की मौत, शव को नोच रहे कुत्ते-चील

Wednesday, June 24, 2026 | June 24, 2026 Last Updated 2026-06-24T12:02:00Z
    Share
मुजरिया में अज्ञात हमलावर ने भाले से मारी 2 गायों की मौत, शव को नोच रहे कुत्ते-चील

तहसील सहसवान के थाना मुजरिया क्षेत्र में गोवंश पर क्रूरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदायूं-मेरठ राज्य मार्ग पर जोंरा गांव के पास अज्ञात व्यक्ति ने दो गायों पर धारदार भाले से हमला कर दिया।

हमले में दोनों गाय की मौके पर ही मौत हो गई, दोनों गायें खेत में लहूलुहान हालत में पड़ी मिलीं। मौत के बाद गाय के शव को आवारा कुत्ते और चील-कौवे नोच-नोच कर खा रहे हैं।
हैरानी की बात है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी मौके पर न ग्राम प्रधान पहुंचे, न ग्राम सचिव और न ही पुलिस की टीम। गौशालाओं में आए दिन हो रही 

गायों की मौतों के बीच खेत में पड़ी गाय की यह दुर्दशा प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है।
वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने जब यह मंजर देखा तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी कोई अधिकारी सुध लेने नहीं आया
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close