फतेहगंज पूर्वी/
नगर के स्टेशन रोड पर स्थित प्रकाश मेडिकल के सामने ओवर ब्रिज के नीचे नगर के युवा मनदीप मिश्रा एवं उत्साही युवकों के द्वारा आज ज्येष्ठ दशहरा के पावन पर्व पर शीतल एवं मीठे शरबत का प्याऊ लगाया गया। जिसमें आंवला भाजपा के जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, विधायक बिथरी चैनपुर राघवेंद्र शर्मा एवं नगर के रहने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज, छत्रपाल दिवाकर भाजपा नेता, हरिशंकर गंगवार माध्यमिक शिक्षा संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा प्याऊ का श्री गणेश किया गया। इस अवसर पर देर शाम तक ठंडे मीठे जल शरबत का वितरण होता रहा इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक मुख्य रूप से मनदीप मिश्रा, रवि प्रकाश मिश्रा ,अवधेश शर्मा, बबलू पाठक, मयंक त्रिवेदी, वीरेश प्रकाश मिश्रा, ग्राम पंचायत बीलपुर प्रधान, अजय उपाध्याय ,विनय अग्रवाल,
आकाश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, पवन गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, डॉक्टर यशपाल सिंह, भाजपा नेता नारद मुनि, प्रमोद राठौड़, महेश राठौर ,पवन राज मिश्रा, हंसुदेव शर्मा समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
समाचार लिखे जाने तक शरबत का वितरण चलता रहा।