*कल्पना सागर ने मनाया सपा मुखिया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन
जन्मदिन के अवसर पर काका 53 किलो का केक
जनपदबरेली/क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी के ग्राम हेमूपुरा में आज 1 जुलाई 2026 को समाजवादी पार्टी के राशि अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53 वे जन्मदिन के शुभ अवसर पर फरीदपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय डा सियाराम सागर की पुत्रवधू कल्पना सागर ने 53 किलो का केक काटकर सपा मुखिया को बधाई दी। कल्पना सागर के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर कल्पना सागर ने जन सेवा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा परिवार हमेशा फरीदपुर विधानसभा की जनता के प्रति समर्पित रहा है अगर समाजवादी पार्टी ने सेवा करने का मौका दिया तो एक बार फिर से क्षेत्र की जनता की सेवा करने के लिए तैयार रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट रविंद्र यादव के द्वारा किया गया। जन्मदिन के शुभ अवसर पर स्वर्गीय सियाराम सागर के परिवार के अलावा क्षेत्र के राकेश यादव ,विवेक यादव, रामस्वरूप यादव, सतीश सागर, शिवम सागर ,छत्रपाल सिंह यादव, गणेश शर्मा,गजेंद्र सिंह, आबिद अली ,
ओम प्रकाश प्रधान हेमूपुरा, भगवान दास पूर्व प्रधान,मंजेश यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसभा के समापन पर कल्पना सागर के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि 2017 में फिर से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर सपा की सरकार बनाएंगे।