जनपद शाहजहांपुर/क्षेत्र के अंतर्गत शिकायतकर्ता शाकिर अली पुत्र मसरूफ अली निवासी मोहल्ला बाबूजी थाना कोतवाली जनपद शाहजहांपुर ने भ्रष्टाचार संगठन की बरेली को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी माताजी श्रीमती दिलशाद बानो के खेत की करने की आवाज में लेखपाल के द्वारा ₹10000 की मांग की गई है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम के द्वारा शिकायत को तुरंत संज्ञान में लेते हुए नियमानुसार तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखपाल योगेश कुमार तिवारी तहसील सदर जनपद शाहजहांपुर को₹10000 की नगर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी लेखपाल के विरुद्ध वैज्ञानिक कार्रवाई करते हुए थाना मीरानपुर कटरा जनपद शाहजहांपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।