एटा में दिव्यांग छात्राओं को मिलेगीई-ट्राईसाइकिल: 16 साल से अधिक आयु की छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एटा में दिव्यांग छात्राओं को मिलेगीई-ट्राईसाइकिल: 16 साल से अधिक आयु की छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन

Friday, July 10, 2026 | July 10, 2026 Last Updated 2026-07-10T14:20:41Z
    Share
एटा में दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी
ई-ट्राईसाइकिल: 16 साल से अधिक आयु की छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

संवाददाता रवि शर्मा की रिपोर्ट एटा:

एटा में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में ई-ट्राईसाइकिल योजना संचालित की जा रही है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत जनपद एटा में रहने वाली 16 वर्ष या उससे अधिक आयु की अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल प्रदान की जाएगी। 


इसका उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय, महाविद्यालय, प्रशिक्षण संस्थान, लाइब्रेरी, लैब और छात्रावास जैसे स्थानों पर सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करना है, जिससे उनके शैक्षिक पुनर्वास को बढ़ावा मिल सके। योजना के अंतर्गत प्रत्येक ई-

ट्राईसाइकिल के लिए अधिकतम 65,000 रुपए तक की धनराशि निर्धारित की गई है। योजना का लाभ उन दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफिलिया जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं।

 छात्राओं का शारीरिक रूप से ई-ट्राईसाइकिल चलाने में सक्षम होना अनिवार्य है। उनकी दृष्टि और मानसिक स्थिति सामान्य होनी चाहिए, और कमर का ऊपरी भाग स्वस्थ होना आवश्यक है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने जनपद की पात्र दिव्यांग छात्राओं से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाने या अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत परिसर, एटा से संपर्क करें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close