संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज
यूपी में 20 आईएएस अफसरों का तबादला सबसे बड़ा तबादला आईएएस संदीप भागिया का हुआ.. नोएडा में अपर आयुक्त राज्य कर थे.. उनको हटा दिया गया.. संदीप भागिया के खिलाफ तमाम शिकायतें थीं.. उनको मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का एमडी बनाया गया है.. ये महत्वपूर्ण पोस्टिंग मानी जाती है..
उनकी जगह आजमगढ़ के सीडीओ आईएएस परीक्षित खटाना को नोएडा भेजा गया है..
दूसरी सबसे बड़ी खबर सूचना विभाग के निदेशक विशाल सिंह की है.. उनको संस्कृति विभाग के विशेष सचिव और निदेशक की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है..
यानि विशाल सिंह अब सिर्फ सूचना विभाग ही देखेंगे..
इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक डॉ. सारिका सरिता मोहन को आईजी स्टांप बनाया गया..
आईजी स्टांप नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा विभाग का महानिदेशक बनाया गया है..
राजस्व विभाग की सचिव सुधा वर्मा को लेबर कमिश्नर बनाया गया है..
आईएएस रिया केजरीवाल, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।