पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने लगाई फांसी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने लगाई फांसी

Sunday, July 5, 2026 | July 05, 2026 Last Updated 2026-07-05T13:53:24Z
    Share
पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने लगाई फांसी

फतेहगंज पूर्वी । थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई कॉलोनी में शनिवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई।
मृतक की पहचान नितेश (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राजेश के रूप में हुई है। वह अपने परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। परिजनों के अनुसार नितेश का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था।

 बताया जाता है कि शनिवार रात लगभग दस बजे नितेश घर आया तो उसने पत्नी से चारपाई बिछाने को बोला लेकिन पत्नी ने उसकी बात को अनसुना कर दिया और अपने एक साल का बेटा जो कि रो रहा था उसे चुप कराने लगी जिससे नाराज होकर उसने घर के कमरे में लगे

 पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों ने दरवाजा तोड़़कर नितेश को फंदे से उतारा और कटरा प्राइवेट अस्पताल लेकर गए लेकिन वहाँ से डॉक्टरों द्वारा मना करने पर फरीदपुर सरकारी अस्पताल में ले गए जहाँ डॉक्टरों ने नितेश को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और


 सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। युवक की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है, जबकि क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close