एटा पुलिस ने 340 किलो गांजा नष्ट किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एटा पुलिस ने 340 किलो गांजा नष्ट किया

Thursday, July 9, 2026 | July 09, 2026 Last Updated 2026-07-09T14:44:33Z
    Share
एटा पुलिस ने 340 किलो गांजा नष्ट किया
संवाददाता रवि शर्मा क़ी रिपोट एटा कासगंज 

ऑपरेशन दहन के तहत 1.70 करोड़ रुपये कीमत का मादक पदार्थ
संवाददाता रवि शर्मा: एटा न्यूज 

एटा पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 340 किलोग्राम अवैध गांजा नष्ट किया।

इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 70 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के निर्देश पर की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई हुई। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए जब्त मादक पदार्थ का वैज्ञानिक विधि से विनिष्टीकरण सुनिश्चित किया।
पुलिस के अनुसार, नष्ट किया गया गांजा थाना मलावन के एक मुकदमे से बरामद हुआ था।
न्यायालय से अनुमति प्राप्त होने के बाद, 7 जुलाई 2026 को आगरा के एत्मादपुर स्थित जेआरआर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र में 340 किलोग्राम गांजे का सुरक्षित और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप विनिष्टीकरण किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close