71 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

71 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई*

Thursday, July 30, 2026 | July 30, 2026 Last Updated 2026-07-31T00:37:41Z
    Share
*71 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई*

फतेहगंज पूर्वी । फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को 71 ग्राम अवैध स्मैक और एक फिरोजी रंग के कीपैड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की रात थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त, वांछित अभियुक्तों की तलाश और अपराध रोकथाम के लिए निकली थी। इसी दौरान टिसुआ चौराहे पर एक मुखबिर ने सूचना दी कि प्रधान ढाबा के सामने निकसुआ कट पर एक व्यक्ति ट्रक चालकों को स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति वहां से तेज कदमों से भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 71 ग्राम अवैध स्मैक और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान वसीम खान पुत्र नवी रजा उर्फ लल्ला, निवासी मोहल्ला ठिरिया निजावत खां, कैंट, बरेली के रूप में हुई।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह स्मैक कहां से लाता था और किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।

चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह कांस्टेबल गौतम सिंह ,कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह चालक ऋतिक पुनिया मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close