किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

Wednesday, July 29, 2026 | July 29, 2026 Last Updated 2026-07-30T03:12:34Z
    Share
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

रामपुर। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने बुधवार को सदर तहसील में उपजिलाधिकारी हर्षवर्धन सिंह को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने किसानों की समस्याएं रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में मंडी में किसानों से अवैध वसूली रोकने, ग्राम बगरखा अड्डा में जल निकासी नाला कब्जामुक्त कराने, दुर्गानगला की खलिहान भूमि से अवैध कब्जा हटाने, छुट्टा गौवंश की समस्या दूर करने तथा पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की मांग की गई। वहीं ग्राम काशीपुर के गाटा संख्या 358 के भूमि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर संभावित स्टांप शुल्क राजस्व हानि रोकने की मांग भी की गई।
वीरेश शर्मा ने कहा कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान संघ किसानों के हित में आंदोलन करेगा।


इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गंगवार, जिला प्रचार प्रमुख सर्वेश कुमार शर्मा, जिला युवा प्रमुख जतिन शर्मा, जिला सहमंत्री अरविंद कुमार, सैदनगर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल मौर्य, मिलक ब्लॉक अध्यक्ष आशीष चंद्रा सहित सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close