मिलक। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार एवं गुरु के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार महेश्वरी,
उपप्रबंधक हरिओम अग्रवाल, एडवोकेट बाबूराम गंगवार व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने कहा कि गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। यह दिन गुरु के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है। हमें गुरुओं का सम्मान करना चाहिए।
कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार, आशीष कुमार, आकाश गुप्ता, जितेंद्र गंगवार, कौशल उपाध्याय सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।