शौच के लिए गई महिला से छेड़छाड़
, विरोध करने पर मारपीट,रिपोर्ट दर्ज
संवाद सूत्र फतेहगंज पूर्वी - थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह शौच के लिए गई महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की।महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना फतेहगंज पूर्वी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।जांच की जा रही है।