छह माह से फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

छह माह से फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Thursday, July 9, 2026 | July 09, 2026 Last Updated 2026-07-09T14:01:05Z
    Share
छह माह से फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

 फतेहगंज पूर्वी पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

फतेहगंज पूर्वी ।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगंज पूर्वी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब छह माह से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे 

विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टिसुआ अंडरपास के पास से करन पुत्र राज किशोर, निवासी ग्राम भावलखेड़ा, थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त मु0अ0सं0 02/2026 में धारा 137(2)/87 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित था और लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास कुमार, कांस्टेबल आकाश तथा कांस्टेबल आसिफ शामिल रहे।


थाना फतेहगंज पूर्वी प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close