आरपीएफ ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया*
फतेहगंज पूर्वी । बिलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक सफाई कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और ग्राम प्रधान पति ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर भिजवाया।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बरगवा में तैनात सफाई कर्मचारी अब्दुल रईस पुत्र अब्दुल मजीद, निवासी मोहल्ला सिंचई, शाहजहांपुर, ड्यूटी समाप्त कर बिलपुर स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ थाना प्रभारी बिलपुर नरवीर सिंह तथा बरगवा के प्रधान पति रामवीर मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर अब्दुल रईस को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर भेजा।
आरपीएफ थाना प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था। प्राथमिक उपचार के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर भेजा गया है और उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
आरपीएफ के द्वारा एंबुलेंस के द्वारा भेजने के उपरांत समय पर मिली चिकित्सा से कर्मचारी को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराया जा सका।