*प्रेस नोट दिनांक- 07.07.2026*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना फैजगंज बेहटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 147/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त नसीम पुत्र रहीश निवासी नई वस्ती कस्वा व थाना बिसौली जनपद बदायूँ को मय चोरी किये गए 08 घण्टे वजन लगभग 07 किलोग्राम व 780 रुपये नकद सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*पूछताछ विवरण-* अभियुक्त नसीम उपरोक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि अपना नाम नसीम पुत्र रहीश निवासी नई वस्ती कस्वा व थाना बिसौली जनपद बदायूँ बताया तथा अभियुक्त के हाथ मे पकडे प्लास्टिक के कट्टे के बारे पूछा गया तो बताया कि साहब कुछ दिन पहले मैने ग्राम गंगापुर सराय के मन्दिर से ये घण्टे चोरी किये थे आज मैं घण्टो को बेचने जा रहा था।