कोतवाली मिलक पुलिस ने चोरी समान इंजन पम्प सेट अवैध तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कोतवाली मिलक पुलिस ने चोरी समान इंजन पम्प सेट अवैध तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Friday, July 10, 2026 | July 10, 2026 Last Updated 2026-07-10T14:39:19Z
    Share
कोतवाली मिलक पुलिस ने चोरी समान इंजन पम्प सेट अवैध तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

 अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के निकट पर्यवेक्षण मे तथाक्षेत्राधिकारी मिलक जनपद रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा मुझ प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे कोतवाली मिलक जनपद रामपुर पुलिस की टीम द्वारा दिनांक 10.07.2026 को 01 नफर अभियुक्त अलाउद्दीन पुत्र साबिर शाह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम बेहटा थाना मिलक 

जनपद रामपुर को सम्बन्धित मु0अ0सं0 223/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में चोरी किये गये माल एवं अवैध असलाह के साथ बेहटा से भैसोडी रोड पर समय 03.05 बजे गिरफ्तार किया गया है ।

आज दिनांक 10.07.2026 को वादी श्री जवर सिंह पुत्र मनोहरलाल निवासी बेहटा थाना मिलक जनपद रामपुर की लिखित तहरीर के आधार पर पर अज्ञात चोर द्वारा वादी के इंजन पम्पसेट को दिनांक 08.06.2026 को रात्रि में चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना मिलक पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 223/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

 जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री रामकुमार वशिष्ठ द्वारा सम्पादित की जा रही है । आज दिनांक 10.07.2026 थाना मिलक पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त अलाउद्दीन पुत्र साबिर शाह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम बेहटा थाना मिलक जनपद रामपुर को बेहटा से भैसोडी रोड पर एक 

इंजन पम्पसैट व एक अदद तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस मय एक प्लास्टिक की रस्सी के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी । अभियुक्त को मा0 न्या0 भेजा गया । 
गिरफ्तार की गयी अभियुक्तगण का विवरण 


1. अलाउद्दीन पुत्र साबिर शाह निवासी ग्राम बेहटा थाना मिलक जनपद रामपुर 
बरामदगी का विवरण 
1. एक अदद इंजन पम्पसैट 
2. एक अदद तंमचा 12 बोर 
3. एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर 
4. एक अदद रस्सी प्लास्टिक
5. एक अदद मोटर साईकिल रजि0नं0 UP22BL1721 ( सीज शुदा अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट)
गिरफ्तारी करने वाली टीम के नाम
. उ0नि0 श्री रामकुमार वशिष्ठ 
. हे0का0 1002 उमेश कुमार 
का0 1815 अंकित कुमार 

 (मनीराम सिंह)
प्रभारी निरीक्षक
       थाना मिलक रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close