एटा में दीवार काटकर घर से लाखों की चोरी: 1.20 लाख नकद और ज्वेलरी चोरी, पिछले तीन दिन में दूसरी वारदात

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एटा में दीवार काटकर घर से लाखों की चोरी: 1.20 लाख नकद और ज्वेलरी चोरी, पिछले तीन दिन में दूसरी वारदात

Wednesday, August 12, 2026 | August 12, 2026 Last Updated 2026-08-12T13:32:41Z
    Share
एटा में दीवार काटकर घर से लाखों की चोरी: 1.20 लाख नकद और ज्वेलरी चोरी, पिछले तीन दिन में दूसरी वारदात
एटा के अलीगंज क्षेत्र में मितौलिया गांव में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात बेखौफ चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक मकान की दीवार काटकर (नकब लगाकर) घर में रखे 1.20 लाख रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो घर में कोहराम मच गया।

पीड़ित राहुल पुत्र रणवीर शाक्य ने बताया कि देर रात चोरों ने उनके मकान की दीवार काटी और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे 1 लाख 20 हजार रुपये नकद और परिवार के दोनों भाइयों की पत्नियों के सारे कीमती आभूषण समेट लिए। चोरी गए आभूषणों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही कोतवाली अलीगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी तुरंत बुलाया गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल से उंगलियों के निशान और अन्य साक्ष्य जुटाए, वहीं डॉग स्क्वायड ने आसपास के रास्तों पर सुराग तलाशने की कोशिश की।

जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वह स्वयं पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीमें भी मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मामले में जांच-पड़ताल जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close