सहसवान-जरीफनगर थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के 2 कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
एक युवक लगातार किसी सरकारी काम को लेकर इन कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगे जाने से परेशान था। युवक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की।
शिकायत मिलते ही टीम ने जाल बिछाया और मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सहसवान कोतवाली ले आई है। पुलिस के द्वारा दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।