रिश्वत लेने 800 KM दूर पहुंचे दरोगा-3 सिपाही गिरफ्तार : 2.80 लाख लेकर लौट रहे थे, रास्ते में अफसरों ने दबोचा; सस्पेंड भी हुए
अयोध्या में साइबर पुलिस में तैनात 4 पुलिस कर्मियों को (ACB) एंटी क्रप्शन व्योरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया दरसल राजस्थान के सीकर जिले के एक युवक का 2024 में साइबर ठगी में नाम आया था नाम निकालने के नाम पर कुल 8 लाख रूपये मांगे गए थे युवक से चार लाख ले लिए थे
बाकि चार लाख के लिए युवक ने उन्हें सीकर बुलाया चार दिन पहले सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह कांस्टेबल पवन त्रिपाठी कांस्टेबल गौरव, कांस्टेबल सोहनलाल सीकर पहुँच गए और जो चार लाख बाकि रह गए थे वे मांगे युवक ने कहा साहब थोड़ा कम कीजिये इतना नहीं हो पाएगा
फिर 2.80 लाख में मामला तय हो गया रिश्वत के पैसे लेकर चारो बापस लौट रहे थे युवक ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को दे दी टीम ने रास्ते में ही चारो को दबोच लिया जानकारी मिलने पर एसएसपी ने चारों को ससपेंड कर दिया है टीम ने इनके पास से रिश्वत के 2:80 लाख रूपये बरामद कर लिए हैं चारों को जेल भेजा जाएगा