पुरस्कार प्रतिभा और संघर्ष का सम्मान है, डॉ चंद्र प्रकाश शर्मा
नेशनल 24
अमित कुमारजोशी
मिलक ,रामपुर नई दिल्ली के सभागार में आयोजित आनरऐज एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी 2026 में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए डॉ.चन्द्रप्रकाश शर्मा ने कहा पुरस्कार असाधारण उपलब्धियों,कामों व प्रतिभाओं का सम्मान है।इस हेतु आनरऐज एक्सीलेंस अवार्ड एसोसिएशन बधाई व साधुवाद की पात्र है जिसने देश के कोने-कोने से असाधारण प्रतिभाओं की धनी विभूतियों को मूल्यांकित कर पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।हर पुरस्कार प्राप्तकर्ता की एक कहानी है कि किस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में निरन्तर प्रयास और अभ्यास से असफलताओं में अडिग रहने के बाद सफलता का रसास्वादन करने का सौभाग्य मिलता है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में आपके ज्ञान ,कौशल और अनुभव की नितांत आवश्यकता है क्योंकि आज भारत नई ऊंचाइयां छू रहा है इसलिए आपका मार्गदर्शन विज्ञान,खेल,कला,
संस्कृति और अर्थव्यवस्था के उत्तरोत्तर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा और युवाओं के लिए आपकी उपलब्धियां प्रकाश स्तम्भ सिद्ध होंगी।मुख्यअतिथि के रुप में रामपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.चन्द्रप्रकाश शर्मा और पर्यावरण वैज्ञानिक/पूर्व डायरेक्टर, दिल्ली सरकार डॉ.अनिलकुमार ने मुरारी लाल शर्मा -गुना,
म.प्र.,सुशील कुमार पांडव-अहमदावाद,मुकुंद राव-नासिक,इन्द्र जीत कौर अरौरा-देहरादून,बालाजी नागराय केन्द्रे-पुणे, प्रहलाद बालकृष्ण नायडू -तमिलनाडू, राजेन्द्र केशव काटे व संजय बानाजी राउत-महाराष्ट्र,शामली सेन-प्रयागराज, गणेश दत्त चतुर्वेदी -वृन्दावन को डाक्ट्रेट की मानद उपाधि व अनारऐज एक्सीलेंस अवार्ड 2026 देकर सम्मानित किया।
सेमीनार का उद्घाटन डॉ.चन्द्रप्रकाश शर्मा , डॉ.अनिल कुमार के साथ संस्था के डायरेक्टर संदीप कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। गणेश वंदना से कार्यक्रम का श्री गणेश हुआ और सांस्कृतिक कार्यक्रम में कत्थक नृत्य की प्रस्तुति हुई।कार्यक्रम की सफलता में कार्यक्रम के आयोजक दीपक कुमार, श्रीमती निधि,नन्दिनी के साथ सुमित कुमार और वसीम का विशेष योगदान रहा।