हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौटे शिवभक्तों का भव्य स्वागत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौटे शिवभक्तों का भव्य स्वागत

Tuesday, August 18, 2026 | August 18, 2026 Last Updated 2026-08-19T02:04:34Z
    Share
हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौटे शिवभक्तों का भव्य स्वागत

चेयरमैन संजय पाठक ने बरसाये फूल

संवाद सूत्र फतेहगंज पूर्वी - हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे लगभग 250 डाक कांवड़ियों का जत्था बुधवार को नगर में पहुंचा। जत्थे के पहुंचने पर सभी भोले के भक्तों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
कांवड़ियों का जत्था बिगत दिवस14 अगस्त को रामसेवक शर्मा की अगुवाई में व पंडित मनीष चंद शर्मा की देखरेख में जल भरने हरिद्वार को रवाना हुआ था। आज नगर के चौराहे पर पहुंचने पर नगर के चेयरमैन संजय पाठक व अन्य श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर तिलक लगाया और प्रसाद वितरित किया।इस दौरान डीजे की धुन पर शिवभक्तों ने जमकर नृत्य किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, ग्राम पंचायत बीलपुर प्रधान विनोद प्रकाश मिश्रा, अवधेश शर्मा,अरविंद गुप्ता, शिवनंदन शंखधार, पवन गुप्ता राजाराम गुप्ता, वीरेश मिश्रा, अनिल गुप्ता, रतिराम सहित सैकड़ों भक्तों ने भोले के भक्तों का स्वागत किया। व्हाट इस दौरान फतेहगंज पूर्वी के कस्बा इंचार्ज लक्ष्मी नारायण, हेड कांस्टेबल आकाश ठाकुर, नीरज सिंह टीम के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा में मौजूद रहे।


टिसुआ चौराहे पर खाटू श्याम मंदिर के प्रबंधक कौशल वर्मा तथा तिलहर चौराहे पर नगर के प्रशांत मिश्रा उर्फ चिक्की ने भी कांवड़ियों का स्वागत किया।जत्थे के मुख्य आयोज रामसेवक शर्मा ने बताया कि कांवड़िए प्रति बरस की तरह इस वर्ष भी 72 घंटे में पैदल चलकर हरिद्वार से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। स्वागत के दौरान चेयरमैन संजय पाठक,डॉ. विनोद मिश्रा, गया प्रसाद शर्मा, अवधेश शर्मा, श्यामा चरण सागर, रतिराम, राजाराम गुप्ता, शिवनंदन शंखधार, अरविंद गुप्ता,अनिल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कावड़ संघ के पुजारी पंडित मनीष शर्मा ने बताया कि कल 19 अगस्त दिन बुधवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर भोलेनाथ को जल समर्पित करेंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close