संगठन सृजन अभियान में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखा उत्साह

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संगठन सृजन अभियान में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखा उत्साह

Sunday, August 16, 2026 | August 16, 2026 Last Updated 2026-08-16T16:01:43Z
    Share

संगठन सृजन अभियान में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखा उत्साह

 संपादक राहुल शर्मा की रिपोर्ट बदायूं

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी के बीच रजनी सिंह “बागी” ने पेश की मजबूत दावेदारी, कार्यकर्ताओं ने जताया व्यापक समर्थन

बदायूँ। कांग्रेस संगठन में जिला अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया के परिप्रेक्ष्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक श्री राजपाल खरोला एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधानसभा 115 सदर, बदायूँ में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान रजनी सिंह “बागी”, पूर्व प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, 115 सदर बदायूँ ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी को मजबूती से प्रस्तुत किया। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और लगातार लगते नारे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहे।

सम्मेलन स्थल पर चारों ओर से “रजनी दीदी जिंदाबाद, रजनी दीदी जिंदाबाद” के नारों की गूंज सुनाई देती रही। कार्यकर्ताओं के इस जोशीले समर्थन ने रजनी सिंह की दावेदारी के प्रति संगठन के जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे उत्साह को स्पष्ट रूप से सामने रखा।

जनता और कार्यकर्ताओं के समर्थन का दिखा प्रभाव
कार्यक्रम में केवल पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ही चर्चा का विषय नहीं रही, बल्कि क्षेत्र में रजनी सिंह के प्रति दिखाई दे रहे जनसमर्थन और स्वीकार्यता की भी चर्चा रही। सम्मेलन में मौजूद लोगों के उत्साह को उनके समर्थकों ने रजनी सिंह की दावेदारी के पक्ष में मजबूत जनभावना के रूप में प्रस्तुत किया।

रजनी सिंह “बागी” ने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मान एवं सक्रिय भूमिका देने तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में अजीत यादव, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बदायूं; ओमकार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बदायूं; मुन्नालाल सागर, शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बदायूं सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर विजय सक्सेना, फरीदा, हीरालाल, राखी, रेशमा, आरती चौहान, आरती, राजकुमार, पुष्पेंद्र, सुनील, दुर्गा, प्रगति, किरन, रामा देवी, पुष्पा दिवाकर, सुशीला, विमला, सविता, सुमन और रानी सहित अनेक कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।

दावेदारी से ज्यादा चर्चा में आया समर्थन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की प्रक्रिया के बीच आयोजित इस कार्यक्रम ने बदायूँ कांग्रेस की अंदरूनी राजनीतिक सक्रियता को भी सामने ला दिया। रजनी सिंह की मजबूत दावेदारी, कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी और “रजनी दीदी जिंदाबाद” के नारों ने सम्मेलन को राजनीतिक रूप से खास बना दिया।

अब जिला अध्यक्ष पद के लिए पार्टी नेतृत्व द्वारा लिए जाने वाले निर्णय पर सभी की निगाहें टिकी हैं। हालांकि कार्यक्रम में दिखाई दिया कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्थन रजनी सिंह की दावेदारी को निश्चित रूप से मजबूत राजनीतिक आधार प्रदान करता नजर आया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close