गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते से टकराने के बाद या नियंत्रित होकर पलट गई का हादसे में

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते से टकराने के बाद या नियंत्रित होकर पलट गई का हादसे में

Wednesday, August 19, 2026 | August 19, 2026 Last Updated 2026-08-19T11:52:59Z
    Share
गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते से टकराने के बाद या नियंत्रित होकर पलट गई का हादसे में कार..............................................
​बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 175 पर आज (19 अगस्त) दोपहर करीब 3:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रूपेडिया (नेपाल) से चंडीगढ़ जा रही एक अर्टिगा टैक्सी (नंबर CH02AA4318) के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

​पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे, जो अलग-अलग परिवारों के थे। अचानक कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार संतुलन खो बैठी और पलट गई।

​मृतकों की सूची:
​दीपना खात्री (उम्र करीब 32 वर्ष) पत्नी नेमबहादुर, निवासी: ग्राम बेलवा, जिला डांग, थाना तुलसीपुर (नेपाल) — मौके पर मृत्यु
​विपना सुनमगर (उम्र करीब 32 वर्ष) पत्नी विशाल — मौके पर मृत्यु
​अज्ञात पुरुष (उम्र करीब 22 वर्ष) — अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु
​हादसे में घायल/सवार अन्य लोग:

​दीपक ओली (चालक, उम्र करीब 28 वर्ष) पुत्र नरेश, निवासी: नेपाल (हाल पता: मनीमाजरा, चंडीगढ़)
​पुस्पा (उम्र करीब 40 वर्ष) पत्नी सुनील, निवासी: जिला रोलया (नेपाल)
​ज्ञान बहादुर मल्ल (उम्र करीब 22 वर्ष) पुत्र पोखर बहादुर मल्ल, निवासी: जिला तुलसीपुर (नेपाल)
​यादव पोडे (उम्र करीब 22 वर्ष) पुत्र नोवराज, निवासी: जिला तुलसीपुर (नेपाल)
​विपिन/विनोद (उम्र करीब 02 वर्ष) पुत्र नेमबहादुर
​सिमोन (उम्र करीब 10 वर्ष) पुत्र विशाल
​पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई:


​सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से मृतकों के शवों को सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) वजीरगंज भेजा गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है।
​पुलिस द्वारा मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को क्रेन की मदद से एक्सप्रेस-वे के रेस्ट एरिया में खड़ा करवा दिया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार मौके पर पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है।...
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close