एटा में लाइनमैन की करंट लगने से मौत: विद्युत पोल पर काम करते समय हादसा, शटडाउन के बावजूद हादसा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एटा में लाइनमैन की करंट लगने से मौत: विद्युत पोल पर काम करते समय हादसा, शटडाउन के बावजूद हादसा

Wednesday, August 19, 2026 | August 19, 2026 Last Updated 2026-08-19T11:53:45Z
    Share
एटा में लाइनमैन की करंट लगने से मौत: विद्युत पोल पर काम करते समय हादसा, शटडाउन के बावजूद हादसा

एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में बुधवार सुबह एक लाइनमैन की विद्युत पोल पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देवपुरा निवासी 32 वर्षीय उपेंद्र पुत्र चंद्रपाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, उपेंद्र सुबह करीब 6:30 बजे गांव के पास एक विद्युत पोल पर मलावन फीडर से शटडाउन लेकर बिजली का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने गंभीर हालत में उपेंद्र को तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां सुबह करीब 7 बजे चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close