गिहार बस्ती में कच्ची शराब बनाती महिला गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गिहार बस्ती में कच्ची शराब बनाती महिला गिरफ्तार

Thursday, August 20, 2026 | August 20, 2026 Last Updated 2026-08-20T21:08:10Z
    Share
गिहार बस्ती में कच्ची शराब बनाती महिला गिरफ्तार

 संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 

फतेहगंज पूर्वी। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने मोहल्ला गिहार बस्ती में छापेमारी कर एक महिला को अवैध शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से करीब 10 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।

पुलिस के अनुसार 20 अगस्त 2026 की सुबह उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण मय हमराह फोर्स के साथ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गिहार बस्ती में एक महिला अपने मकान के बाहर अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रीता पुत्री रक्षपाल, निवासी मोहल्ला गिहार बस्ती, कस्बा व थाना फतेहगंज पूर्वी, उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने महिला के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। मामले में थाना फतेहगंज पूर्वी में आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह परिवार के भरण-पोषण के लिए अवैध शराब बनाने का काम करती थी। 

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल आकाश कुमार, कांस्टेबल सतेंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल तनु चौधरी शामिल रहीं।
स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस एवं आबकारी विभाग से लगातार अभियान चलाए जाने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close