अंबेडकर विद्यालय में गूंजे देशभक्ति के नारे, छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
फतेहगंज पूर्वी । आज 12 अगस्त 2026 को अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फतेहगंज पूर्वी में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक एवं स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोइनुद्दीन ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली मुख्य मार्ग तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे छात्र-छात्राओं ने पूरे रास्ते में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “भारत हमारा अमर रहे” तथा “भारत प्यारा देश हमारा, इसकी रक्षा हम करेंगे” जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
रैली में छात्र-छात्राओं ने बड़े तिरंगे के साथ छोटे-छोटे राष्ट्रीय ध्वज भी हाथों में लेकर देश के प्रति सम्मान और प्रेम का संदेश दिया। रैली को देखने के लिए आसपास के लोगों में भी उत्साह दिखाई दिया।
इस अवसर पर कामिनी, मैरिज, असल, छाया, लक्ष्मी, बेटी, अरमान, चवन, विपिन, फरमान, विजय बहादुर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।