फतेहगंज पूर्वी/
थाना क्षेत्र के गांव उचसिया, झादा के एक दर्जन से अधिक युवक सावन माह के पवित्र अवसर पर जल भरने के लिए हरिद्वार को रवाना हुए जिसमें मुख्य रूप से सोनू पाल ,अर्जुन पाल ,सत्येंद्र पाल, महेंद्र गिरी, राम बहोरे आदि लोग शामिल रहे ।गांव के लोगों ने उन सभी को तिलक और
माला पहनाकर उनके सुखद यात्रा की कामना की जत्थे के मुख्य संरक्षक अखिलेश पाल उर्फ सोनू ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में हरिद्वार की हर की पैड़ी पर गंगाजल भरेंगे और वहां
से पैदल चलकर गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी में भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगे । इस अवसर पर समस्त गांव के लोगों ने उन्हें हर्ष और उल्लास के साथ विदा किया और गांव के सभी लोगों ने उनके मंगलमय यात्रा की कामना की।