अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा नगदी बरामद।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा नगदी बरामद।

Monday, August 24, 2026 | August 24, 2026 Last Updated 2026-08-24T11:53:58Z
    Share
दिनांक – 21.08.2026* *थाना - उसावां, बदायूँ।*

▪ *थाना उसावां क्षेत्रान्तर्गत भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने वाले 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ।
 संवाददाता रोहतास आर्य की रिपोर्ट बदायूं

▪ अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा नगदी बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 20/21.08.2026 को कस्बा उसावां क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों 1.गौरव पुत्र रतनसिहं निवासी ग्राम ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद 2. रोकी पुत्र सौकीन उर्फ अन्तराम निवासी ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद 3. सुरजीत पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम लकुला थाना कादरीगेट, फरुखावाद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना उसावां पर मु0अ0सं0 137/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25(1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 *घटना का संक्षिप्त विवरण—*
दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने की घटना कारित करने के सम्बन्ध में थाना उसावां पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण/अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया गया।

*कार्यवाही—*
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में थाना उसावां पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी व साक्ष्यों एकत्रित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 20/21.08.2026 को थाना उसावां पर मुखविर खास द्वारा सूचना दी गयी कि हजरतपुर रोड पर सिद्धराज मंदिर के पास लूट के मकसद से 03 संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। मुखिबर की सूचना पर थाना उसावां पुलिस व थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुचंकर सदिंग्ध व्यक्तियों की घेराबन्दी की गयी तो बदमाशों द्वारा स्वयं को घिरते देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की गयी जिसमें आरक्षी 2020 राजू के दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबावी फायरिंग की गयी जिससे 03 अभियुक्तगण 1.गौरव उपरोक्त के दाहिने पैर में 2. रोकी उपरोक्त के बांये पैर में 3.सुरजीत उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल अभियुक्तों तथा आरक्षी को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल, बदायूँ में भर्ती कराया गया है। बाद उपचार विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

*पूछताछ का संक्षिप्त विवरण—*
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ की गई तो बताया कि साहब दिनांक 18.07.2026 को एक व्यक्ति भैंस बेचकर टैम्पू से जा रहा था जिसकी जेब में रुपये थे जिन्हे हमारे द्वारा जेब काटकर इस घटना को अंजाम दिया गया था तथा आज भी हम लूट के मकसद से आये हुए थे कि आपके द्वारा पकड़ लिया गया। 

*बरामदगी -* 
03 अदद तमंचा 315 बोर
07 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर 
26750/- रुपये नगद 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –* 
1.गौरव पुत्र रतनसिहं निवासी ग्राम ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद।
2. रोकी पुत्र सौकीन उर्फ अन्तराम निवासी ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद।
3. सुरजीत पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम लकुला थाना कादरीगेट, फरुखावाद।

*आपराधिक इतिहास –*
*गौरव पुत्र रतनसिहं उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -* 
   1. 93/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़।
2. 96/2025 धारा 3/25 आयुध अधि0 व धारा 109(1) बीएनएस थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़। 
3. 225/2026 धारा 9/25 आयुध अधि0 थाना मऊ दरवाजा जनपद फतेहगढ़। 

*रोकी पुत्र सौकीन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -*
1. 128/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद फतेहगढ़।

*सुरजीत पुत्र रामकुमार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -*
1. 148/2019 धारा 147/323/354/376/452/506/511 भादवि थाना कोतवाली, जनपद फर्रूखाबाद।
2. 149/19 धारा 366/504/506 भादवि थाना थाना कोतवाली, जनपद फर्रूखाबाद।

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
थानाध्यक्ष उसावां मय पुलिस टीम।
थानाध्यक्ष हजरतपुर मय पुलिस टीम।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ रिपोर्टर रोहिताश आर्य
*जनपद बदायूँ।*
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close