सरस्वती विद्या मंदिर में भारत छोड़ो आंदोलन पर विशेष कार्यक्रम, छात्रों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरस्वती विद्या मंदिर में भारत छोड़ो आंदोलन पर विशेष कार्यक्रम, छात्रों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

Saturday, August 8, 2026 | August 08, 2026 Last Updated 2026-08-09T04:45:16Z
    Share
सरस्वती विद्या मंदिर में भारत छोड़ो आंदोलन पर विशेष कार्यक्रम, छात्रों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

मिलक रामपुर- भारत की आजादी के इतिहास को याद करते हुए शनिवार 8. अगस्त. 2026 को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को 8 अगस्त 1942 के % भारत छोड़ो आंदोलन के महत्व से अवगत कराना और उन्हें नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहन सुशील - कुमारी और बहन पिंकी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं को नशा जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंद्रपाल सिंह ने 8 अगस्त 1942 के ऐतिहासिक दिन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसी दिन मुंबई अधिवेशन में महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन% का आह्वान किया था 

और 卐करो या मरो卐 का नारा दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि 9 अगस्त 1942 को अंग्रेज सरकार ने गांधी जी सहित सभी राष्ट्रवादी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान उषा मेहता के गुप्त रेडियो संचालन और चित्तू पांडे के द्वारा समांतर सरकार के गठन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा


 की गई। प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने बताया कि भारत की आजादी में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान ऋतिकारियों और राष्ट्रभक्तों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहकर देश सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close