बिनावर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशन में समस्त दवा विक्रेताओं की ओर से कांवड़ियों के निशुल्क उपचार एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया
23 August 2026
गया। नगर के श्री साईं मेडिकल स्टोर पर लगाए गए शिविर का उद्घाटन सी0एल यादव (डी ओ )खाद सुरक्षा )और औषधि निरीक्षक लव कुश प्रसाद व केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप गुप्ता एवं डॉक्टर अमित शर्मा राजेश कुमार गुप्ता ने किया l सभी अथितिओं का शाल एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
शिविर में कांवड़ियों को निशुल्क उपचार के साथ आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान सी0एल यादव ( DO) खादसुरक्षा एवं औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद, केमिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप गुप्ता , बिनावर केमिस्ट एसोसिएशन की तरफ से डॉक्टर अमित शर्मा
राजेश कुमार गुप्ता सहित दवा विक्रेता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।