फतेहगंज पूर्वी में शान से लहराया तिरंगा, स्कूलों में गूंजे देशभक्ति के तराने

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फतेहगंज पूर्वी में शान से लहराया तिरंगा, स्कूलों में गूंजे देशभक्ति के तराने

Sunday, August 16, 2026 | August 16, 2026 Last Updated 2026-08-16T15:08:43Z
    Share
फतेहगंज पूर्वी में शान से लहराया तिरंगा, स्कूलों में गूंजे देशभक्ति के तराने

फतेहगंज पूर्वी । नगर क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया।

*प्रिंसी पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का माहौल*
प्रिंसी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर मनोज गुप्ता एवं प्रधानाचार्य संजीव गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया। प्रधानाचार्य संजीव गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान अध्यापक सुधीर गौड़, कृष्ण कुमार, दीपक कुमार तथा अध्यापिकाएं नीशू गुप्ता, साक्षी मिश्रा, सीमा, शिवांगी एवं शिखा सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
*ब्राइट बड्स प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन*
ब्राइट बड्स प्ले स्कूल में मैनेजर आर.एन. गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत और राष्ट्रप्रेम से जुड़ी कहानियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। डायरेक्टर विशाल गुप्ता, प्रिंसिपल वैशाली गुप्ता, अध्यापिकाएं शालिनी व सुधांशी सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

*सरस्वती शिशु मंदिर में दिखा अद्भुत उत्साह*
नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, व्यवस्थापक संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, सदस्य राजीव अग्रवाल, डॉ. अवतार सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक सतीश अग्रवाल, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद शर्मा, पुरातन छात्र आकाश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सार्थक आनंद सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
*अन्य विद्यालयों में भी हुए कार्यक्रम*
कृषक समाज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सतेंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया। शारदा विद्या मंदिर में माला मिश्रा, लकी पब्लिक स्कूल एवं जीकेएस में प्रमोद पाल तथा ज्ञानोदय पाल स्कूल में शिवदत्त पाल ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close