बदायूँ: सपा नेता के.पी. राठौर ने किया विशाल भंडारे का आयोजन, सांसद आदित्य यादव ने फीता काटकर किया शुभारंभ
बदायूँ। सावन के पावन अवसर पर शिवभक्तों की सेवा के लिए समाजवादी पार्टी के नेता के.पी. राठौर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
बदायूँ के बरेली मथुरा हाईवे के किनारे लगे इस भंडारा पंडाल का उद्घाटन करने बदायूँ सांसद आदित्य यादव, जिला अध्यक्ष आशीष यादव सहसवान विधायक ब्रजेश यादव पहुंचे। सांसद के काफिले के साथ पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
कार्यक्रम स्थल पर आयोजक के.पी. राठौर और उनके साथियों ने सांसद आदित्य यादव का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद सांसद आदित्य यादव, के.पी. राठौर और अन्य सपा नेताओं ने संयुक्त रूप से लाल फीता काटकर भंडारे का शुभारंभ किया।
शुभारंभ के बाद सांसद आदित्य यादव और सपा नेता के.पी. राठौर ने खुद अपने हाथों से भोलेनाथ के भक्तों और कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया। पूड़ी-सब्जी का प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान सांसद ने सभी शिवभक्तों की सुख-समृद्धि की कामना की।
भंडारे में सैकड़ों कांवड़िये और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर समाजवादी पार्टी के कई स्थानीय नेता विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल, शशांक यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।