अज्ञात वहान ने बाइक में मारी टक्कर युवक गंभीर घायल ।
नगर के ओवर ब्रिज पर गलत साइड से बाइक चलाना एक युवक को ववाले जान बन गया। यहां बता दे की शहजानपुर की तरफ से रॉन्ग साइड में अपनी बाइक से वापस अपने गांव उचसिया झादा जा रहे हैं लल्लू पुत्र राम करन की बीती
शुक्रवार की रात लगभग 11:00 बजे अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई जिससे बाइक सवार लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची डायल 112 ने युवक को उपचार के लिए बरेली भेज कर परिजनों को सूचना दी है।
परिवार वालों ने बताया कि युवक मीरानपुर कटरा से वापस आ रहे था कि अचानक रात्रि के समय किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई युवक का उपचार बरेली में निजी अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है ।
शनिवार को एक एक्सीडेंट रम्पुरा मोंड के पास हुआ जिसमें आगे खड़ी डीसीएम के पीछे से एक दूध की गाड़ी टकरा गई।गनीमत रही किसी के कोई चोट नही आई।दूध की गाड़ी पिकअप बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई।