सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने पुलिस स्टेशन में मनाया रक्षाबंधन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने पुलिस स्टेशन में मनाया रक्षाबंधन

Thursday, August 27, 2026 | August 27, 2026 Last Updated 2026-08-27T13:53:54Z
    Share
सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने पुलिस स्टेशन में मनाया रक्षाबंधन
 संवाददाता प्रदीप यादव की रिपोर्ट सहसवान

सहसवान- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने आज सहसवान कोतवाली का दौरा कर पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

इस अवसर पर छात्राओं ने एसएचओ नरेश पाल की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए समाज की सुरक्षा एवं शांति के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान एसआई जावेद, एवं एसआई रोहित, भी उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय का स्टाफ भी कार्यक्रम में मौजूद रहा और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

एसएचओ नरेश पाल सिंह ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने वाले ऐसे कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की ओर से कहा गया कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी, सम्मान और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। रक्षाबंधन के इस आयोजन ने पुलिस एवं छात्राओं के बीच आत्मीयता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संदेश दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close