उझानी (बदायूं), 19 अगस्त। भगवान दास पैलेस, लिंक रोड, पंजाबी कॉलोनी उझानी में बुधवार को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, बदायूं द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री एवं भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश राठौर ‘गुरु जी’ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मा. रविंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बरेली; मा. महेश राठौर, पूर्व प्रांत संगठन मंत्री; पूनम राठौर, उपसभापति नगर निगम बरेली; संजीव साहू, एम.डी. रेडियल नेचुरल एयरोमैटिक्स प्रा. लि. उझानी; राजेंद्र प्रसाद , जिलाध्यक्ष भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा; शिव मंगल राठौर, प्रदेश शोध प्रमुख भाजपा; अजयपाल राठौर, प्रदेश प्रभारी भा. तै. साहू राठौर महासभा; आनंद साहू, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष भा. तै. साहू राठौर महासभा सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जितेन्द्र साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा बदायूं, राम कुमार राठौर, मुनेंद्र प्रताप राठौर, मनोज मोदी, डॉ. अवधेश राठौर, मुकेश राठौर, विजय साहू, ममता साहू, गुलाब सिंह राठौर, रामनिवास राठौर, डॉ. अमर सिंह, अजय मथुरिया, अशोक कुमार साहू, मुकेश साहू, उमाशंकर साहू, जया साहू, श्याम साहू, अशोक साहू, इंजी. सुनील गुप्ता, अमर सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान समाज के लिए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मठ एवं समर्पित लोगों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी को लेकर कहा गया कि पूरे भारतवर्ष में साहू राठौर समाज की लगभग 4 प्रतिशत आबादी/वोट बैंक है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें हैं, ऐसे में समाज की अपेक्षा है कि लगभग 40 सीटों पर समाज के योग्य एवं सक्षम प्रतिनिधियों को अवसर मिले। वक्ताओं ने कहा कि आज उझानी में जिस प्रकार बड़ी संख्या में समाज के लोग एकजुट होकर कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, उसी प्रकार हर विधानसभा क्षेत्र में निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज को संगठित कर उसकी सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी को और मजबूत किया जा सके।
कार्यक्रम में समाज के लोगों ने आपसी एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने तथा संगठन के माध्यम से समाज के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सौहार्द, सम्मान और सामाजिक एकता से ओत-प्रोत यह अभिनंदन समारोह उत्साहपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।
समाज की एकता • संगठन की मजबूती • सामाजिक उत्थान • राजनीतिक भागीदारी 🙏🚩