ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गेट टू गैदर वेलफेयर सोसायटी ने दिया हरियाली का पैगाम, किया वृक्षारोपण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गेट टू गैदर वेलफेयर सोसायटी ने दिया हरियाली का पैगाम, किया वृक्षारोपण

Thursday, August 27, 2026 | August 27, 2026 Last Updated 2026-08-27T13:48:58Z
    Share
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गेट टू गैदर वेलफेयर सोसायटी ने दिया हरियाली का पैगाम, किया वृक्षारोपण

संवाददाता काशिफ अली खान

सहसवान बदायूं ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर गेट टू गैदर वेलफेयर सोसायटी, सहसवान द्वारा पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पैगम्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की शिक्षाओं पर अमल करते हुए प्रकृति की हिफाज़त और समाज की भलाई का संदेश दिया गया।

सोसायटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट फुरकान ने पौधारोपण करते हुए कहा कि ईद मिलादुन्नबी का दिन हमें इंसानियत, रहमत और अमन का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना सदका-ए-जारिया का एक बेहतरीन जरिया है, जिससे पूरी इंसानियत और आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर खुशी के मौके पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें।


इस अवसर पर गेट टू गैदर वेलफेयर सोसायटी के जिम्मेदार एवं मॉडल विलेज ट्रस्ट के विलेज कोऑर्डिनेटर अज़मल हुसैन ने भी वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसके लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।


कार्यक्रम में समाजसेवी इमरान खान, अब्दुल कादिर, तफ़ज़ील अहमद, उवैस खान, फिरोज़ अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग एवं सोसायटी के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close