फतेहगंज पूर्वी। ब्राइट बड्स प्ले स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजर श्री आर. एन. गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए तथा देशभक्ति से जुड़ी कहानियां सुनाकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर श्री विशाल गुप्ता, प्रिंसिपल श्रीमती वैशाली गुप्ता, अध्यापिकाएं शालिनी एवं सुधांशी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों में देशप्रेम, संस्कार और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना विद्यालय की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम का समापन बच्चों एवं उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ हुआ।