संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर
2027 विजय के संकल्प के साथ रामपुर में गरजे नवाब सिंह नागर, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
रामपुर ।। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के नवागत क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और क्षेत्रीय महामंत्री संजीव गोयल सिक्का के प्रथम रामपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया। संत रविदास गेस्ट हाउस से भाजपा जिला कार्यालय तक पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण के साथ दोनों वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया।
भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू किया। उन्होंने आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर शिक्षक विधायक व प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों एवं संयोजकों के साथ रणनीति बनाई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा कार्यकाल के उपलक्ष्य में चल रहे अभियानों की समीक्षा की।
जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने की, जिन्होंने दोनों नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रभारी राजा वर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, नगर विधायक आकाश सक्सेना, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना, बीना भारद्वाज, सूर्य प्रकाश पाल, अभय गुप्ता, सुभाष भटनागर सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।