उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 NBW वारंटी गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 NBW वारंटी गिरफ्तार

Sunday, September 13, 2026 | September 13, 2026 Last Updated 2026-09-13T15:36:33Z
    Share
संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ  बदायूं 

उसावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 NBW वारंटी गिरफ्तार


बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उसावां पुलिस ने 5 नॉन बेलेबल वारंट (NBW) वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना उसावां क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटियों के घरों पर दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारंटियों के नाम
अनुरुद्ध कुमार पुत्र विष्णु सहाय, निवासी ग्राम गुरा बरैला, थाना उसावां — वाद संख्या 3370/22, धारा 3/7 EC Act।
देवसिंह पुत्र रघुवीर, निवासी ग्राम कैलोठा, थाना उसावां — वाद संख्या 18765/21, धारा 323/325/504/506 IPC।
धीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम पचदैयां दीवाननगर, थाना उसावां — वाद संख्या 5684/22, धारा 279/338 IPC।
सरनाम पुत्र श्यामपाल, निवासी मथना, थाना उसावां — वाद संख्या 8205/23, धारा 323/504/354 IPC।
सुरेन्द्र पुत्र श्याम सिंह, निवासी ग्राम कैलोठा, थाना उसावां — वाद संख्या 18765/21, धारा 323/325/504/506 IPC।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौधरी, उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह, उपनिरीक्षक कविराज सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटी आरोपियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close