*संवाददाता रवि शर्मा की रिपोर्ट एटा कासगंज*
*एटा के अपर जिलाधिकारी संगम लाल का ट्रांसफरः आगरा से अजय नारायण सिंह बने नए ADM, संगम लाल मिर्जापुर में नमामि गंगे संभालेंगे*
एटा के अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल का तबादला कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 34 अधिकारियों के तबादले किए हैं। संगम लाल को एटा से मिर्जापुर भेजा गया है। वहां उन्हें अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है।
संगम लाल ने 14 मई 2026 को एटा में अपर जिलाधिकारी प्रशासन का पद संभाला था। करीब चार महीने तक जिले में सेवा देने के बाद उनका तबादला कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक और राजस्व से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी संभाली।
आगरा के ADM अजय नारायण सिंह होंगे नए ADM
संगम लाल की जगह अजय नारायण सिंह को एटा का नया अपर जिलाधिकारी प्रशासन बनाया गया है। वह इससे पहले आगरा में अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति के पद पर तैनात थे।
सरकार के तबादला आदेश के बाद अब उन्हें एटा भेजा गया है। कार्यभार संभालने के बाद जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव होगा।
राजस्व और प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी
नए एडीएम अजय नारायण सिंह के सामने जिले में राजस्व और प्रशासनिक मामलों के साथ सरकार की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, संगम लाल मिर्जापुर में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे। शासन के आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों की कार्यमुक्ति और कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।