शहजाद नगर थाना क्षेत्र में गोकश बेखौफ होकर गोकशी की घटना को दे रहे अंजाम*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शहजाद नगर थाना क्षेत्र में गोकश बेखौफ होकर गोकशी की घटना को दे रहे अंजाम*

Saturday, September 19, 2026 | September 19, 2026 Last Updated 2026-09-19T15:21:44Z
    Share

संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर 
शहजाद नगर थाना क्षेत्र में गोकश बेखौफ होकर गोकशी की घटना को दे रहे अंजाम* 
रामपुर ।। जनपद के शहजाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम दीनपुर की मिलक के जंगलों में हुईं गोकशी की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष दिलीप वाल्मीकी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहजाद नगर थाना क्षेत्र के ग्राम दीनपुर की मिलक गांव निवासी भूरे सिंह पुत्र किशन लाल, जयपाल पुत्र हरचन व भारत पुत्र डंबर सिंह के खेत बराबर बराबर में है जहां शुक्रवार की रात गोकशों द्वारा घटना को अंजाम किया गया। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने अपने खेतों में जाकर देखा तो वहां पर जगह-जगह पर गौ वंश के अवशेष पड़े मिले। जिसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष दिलीप बाल्मीकि को दी । सूचना मिलते ही दिलीप बाल्मीकि ने शहजानगर थाना पुलिस को दी। उसके बाद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस बल के साथ मिलकर जंगल के इलाके में तीन बार सघन छानबीन अभियान चलाया।कड़ी मशक्कत के बाद टीम को जंगल में गायों के अवशेष बरामद हुए। इसके बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में गोवंश के अवशेषों का विधि-विधान और सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार (क्रियाक्रम) कराया गया।हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष दिलीप वाल्मीकी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को जल्द से जल्द चिन्हित कर उनके खिलाफ रासुका और गैंगस्टर जैसी सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाए। वहीं, शहजाद नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश और जांच शुरू कर दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close