पत्नी से झगड़ा और शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पत्नी से झगड़ा और शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार।

Saturday, September 19, 2026 | September 19, 2026 Last Updated 2026-09-19T12:19:24Z
    Share
पत्नी से झगड़ा और शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार।

संवाददाता आकश् बाबू वज़ीरगंज


उसावां। थाना उसावां पुलिस ने पत्नी से झगड़ा करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे शांति व्यवस्था अभियान के तहत की गई।
पुलिस ने 18 सितंबर 2026 को कस्बा उसावां के वार्ड नंबर 8 से बृजेश कश्यप पुत्र कल्लू, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पत्नी से विवाद कर रहा था और शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।
आरोपी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार और कांस्टेबल राजू शामिल रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close