टिसुआ चौराहे पर हाईवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आया किशोर, मौत।
संवाददाता विनय अग्रवाल फ़तेहगंज पूर्वी
टिसुआ चौराहे पर शनिवार को हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
ग्राम बाकरगंज निवासी राजपाल का 15 वर्षीय पुत्र अनमोल टिसुआ स्थित श्री कस्तूरी लाल जुक्खी सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। शनिवार को वह टिसुआ में कोचिंग पढ़ने आया था। पुलिस के अनुसार, कोचिंग के बाद अनमोल अपने गांव के साथी मोहित ने जब पानी पीने केलिए बाइक खड़ी की तभी बाइक नम्बर (UP25DL8285) को दोस्त को बिना बताए अनमोल हाईवे पार करने लगा। वह डिवाइडर के ऊपर से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई।
अनमोल पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।अनमोल के माता पिता नोयडा में नौकरी करते थे बेटे की मौत की सूचना पर बदहवास होकर गांव को आ रहे थे।
इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत हो गई अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
यहां आपको यह अवगत कराते चले कि पेशवा हाईवे पर कोई भी काटना होने पर यहां लगभग रोज यह हद से होते रहते हैं