संवाददाता विनयअग्रवाल फतेहगंज पूर्वी
अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत।
फतेहगंज पूर्वी।नेशनल हाईवे पर टिसुआ चौराहे से पहले ओवरब्रिज के पास रविवार रात सड़क पर बिखरे गेहूं की बोरी समेट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदोई निवासी सोनू के रूप में हुई है। घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात सोनू नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के पास सड़क पर बिखरे गेहूं को समेट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। युवक सड़क पर गेहूं की बोरी समेटने के लिए कार खड़ी कर उतरा था उसी समय शाहजहांपुर की तरफ से जा रहे अज्ञात वाहन द्वारा सोनू को कुचल दिया।
इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि कार चालक सोनू निवासी हरदोई की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हुई है।परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी